जल्द दिल्ली पहुँच सकता है मानसून, होगी झमाझम बारिश
जल्द दिल्ली पहुँच सकता है मानसून, होगी झमाझम बारिश
Share:

दिल्ली: उत्तर भारत में बीते शनिवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी को झेलना पड़ा, जबकि कुछ क्षेत्रों में पूर्वी हवाओं के कारण बारिश हुई। आपको बता दें कि इन पूर्वी हवाओं ने बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बना दी हैं। जी दरअसल हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि, अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।

जी दरअसल दिल्ली में बीते शनिवार को भी मानसून ने दस्तक नहीं दी जिससे लोग परेशान नजर आए। ऐसे में अब अगले 24 घंटे के भीतर यह राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच सकता है। कहा जा रहा है दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीँ मौसम विभाग ने बीते दिनों ही कहा था कि, राष्ट्रीय राजधानी में मानसून 13 दिनों की देरी के बाद शनिवार को पहुंच जाएगा। जी दरअसल आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले 15 वर्षों के दौरान यह पहली बार है जब मानसून दिल्ली में इतनी देरी से पहुंच रहा है। वही दूसरी तरफ पंजाब और हरियाणा में बीते शनिवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा, हालाँकि कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

इस दौरान हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपको बता दें कि इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.5, 37.1 और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है अमृतसर में 16 मिमी बारिश हुई है।

जम्मू कश्मीर: टेरर फंडिंग और ISIS मॉड्यूल मामले में NIA की रेड जारी

गाय का मांस खाने वालों को छोड़कर सबका डीएनए एक है: साध्वी प्राची

देश में घटी कोरोना की संक्रमण दर, बीते 24 घंटों में 800 से अधिक लोगों ने गँवाई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -