देश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानिए अपने शहर का हाल
देश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं यूपी को मॉनसून (Monsoon) की बेसब्री से प्रतीक्षा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 जून से एक बार फिर सक्रीय होगा तथा गुजरात, मध्य प्रदेश एवं बिहार के बचे हुए भागों को कवर करने के साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में पहुंचेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जून से 6 जुलाई तक मॉनसून देश के सभी भागों को कवर कर सकता है।

IMD ने खबर दी कि राष्ट्रीय राजधानी में आज (शनिवार), 25 जून को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में बादलों की आवाजाही बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले 2 दिन राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली में साफ आसमान के बीच चलने वाली शुष्क एवं गर्म पछुआ हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि, 27 जून से आंधी और हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली में 27 जून को आंधी के साथ बूंदाबांदी जबकि 28 जून से निरंतर 4 दिन झमाझम वर्षा होने की संभावना है। इस के चलते न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। एक जुलाई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

MP में दिखा दुर्लभ 'सफेद कौआ', ऋषि के श्राप के कारण हुआ था काला

क्या T20 टीम से बाहर कर दिए जाएंगे कोहली-रोहित और राहुल ?

'चीन को एक इंच जमीन नहीं कब्जाने देंगे..', राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -