आज ही के दिन दिल्ली को घोषित की गई थी भारत की राजधानी, जानिए 1 अप्रेल का इतिहास
आज ही के दिन दिल्ली को घोषित की गई थी भारत की राजधानी, जानिए 1 अप्रेल का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

1 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1582: फ्रांस में फूल्स डे का आरम्भ.
1582: पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर आरम्भ किया.
1793: जापान में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने के कारण लगभग 53000 लोगों की मौत.
1839: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था.
1878: कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया.
1891: फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू हुआ.
1912: दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया.
1936: ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया.
1969: भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ.
1973: भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया.
1976: दूरदर्शन को रेडियो से अलग कर के दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई.
1976: स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल एप्पल कंपनी की स्थापना की थी.
1979: ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ.
1992: आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई.
1997: मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं.
2001: नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया.

1 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:-
1621: सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ.
1889: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ.
1891: भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म हुआ.
1937: भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म हुआ.
1941: भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर का जन्म हुआ.
1984: भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का जन्म हुआ.

1 अप्रैल को हुए निधन:-
1907: आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का निधन हुआ था.
1977: भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ़ नाम की विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ़ का निधन हुआ.
2010: पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ था.
2015: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन हुआ था.

बालेश्वर महादेव हादसे में मौत का आंकड़ा 10 के पार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लालू यादव ने मां दुर्गा के इस स्वरूप पर रखा पोती का नाम

ये है भारत का सबसे छोटा स्टेशन, यहाँ का नाम भी करता है लोगों को हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -