Delhi assembly Election 2020: दिल्ली के सीएम को चुनौती देगा यह उम्मीदवार
Delhi assembly Election 2020: दिल्ली के सीएम को चुनौती देगा यह उम्मीदवार
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के तहत राजधानी की सबसे हॉट सीट नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के सीएम अरविंद केजरीवला के विरुद्ध  बीजेपी नेता सुनील यादव को उतरने वाले है. जंहा  सुनील यादव भारतीय जनता युवा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. आइए 8 बातें जो सुनील ने कही...

उच्च शिक्षा प्राप्त सुनील यादव पेशे से वकील हैं:- 

1. मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले यादव नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं.

2. जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता सुनील यादव पेश से वकील होने के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर लगातार सक्रिय रहे हैं.

3. सुनील यादव वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं और लगातार सक्रिय भी रहते हैं.

4. वे लगातार संघर्ष करते हुए पहले जिलाध्यक्ष, दिल्ली महासचिव के बाद दिल्ली युवा मोर्चा के सचिव बने और फिलहाल भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष हैं.

5. सोशल मीडिया पर सक्रियता की बात करें तो ट्विटर पर उनके लगभग 16,300 फॉलोअर हैं और उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर लगभग 1,00,000 लाइक्स हैं.

6. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 और दिल्ली विधानसभा चुनाव-2015 में भी सुनील यादव को टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन आखिर लम्हों में गच्चा खा गए. 

7. दिल्ली नगर निगम चुनाव- 2017 में भाजपा ने सुनील यादव को एंड्रयूज गंज से नगर निगम पार्षद का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो इस चुनाव में हार गए थे. 

8. ताज्जुब की बात है कि तीनों नगर निगमों (दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम) में भाजपा सत्ता में आई.

आंध्र प्रदेश विधानसभा में विधायकों ने लगाए जय अमरावती के नारे, इन जगहों पर मचा हंगमा

भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कड़े शब्दों में बोला, भारत में 2 करोड़ बांग्‍लादेशी घुसपैठिए...

डेढ़ करोड़ हिंदू शरणार्थियों को उनका हक दिलवाने के लिए आगे आया संत समाज, समर्थन में बोला कुछ ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -