दिल्ली: नाबालिग लड़की का बलात्कार और क़त्ल करने वाला दरिंदा ढाई महीने बाद गिरफ्तार
दिल्ली: नाबालिग लड़की का बलात्कार और क़त्ल करने वाला दरिंदा ढाई महीने बाद गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में ढाई माह पहले एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त सुनील के रूप में की गई है और वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नरेला के एक गांव की निवासी लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर 15 फरवरी को किडनेपिंग का केस दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को उसी गांव में नेल पॉलिश की बोतलों के ढक्कन बनाने का कारोबार करने वाले राहुल राय नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह झांसी गया था और वापस आकर जब उसने अपनी दुकान खोली तो उसके भीतर से बदबू आ रही थी। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाला सुनील नाम का एक मजदूर भी गायब है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उस दुकान में जांच की, जहां लड़की का क्षत-विक्षत शव गाय के गोबर से बने उपलों से भरी बोरियों के ढेर के नीचे से बरामद हुआ। जांच के दौरान, राम सच्चे ऊर्फ सचिन नामक युवक को 20 फरवरी को अरेस्ट किया गया, वह मुंबई भागने की फिराक में था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि सुनील के साथ उसने 12 फरवरी को मेट्रो विहार में शराब पी थी और लड़की को बुलाने का प्लान बनाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को फोन कर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

इंजीनियर BF का कर्जा चुकाने के लिए लूटेरी बन गई गर्लफ्रेंड, चेन झपटते हुए धराए दोनों

सीमा सुरक्षा बल ने त्रिपुरा में मादक पदार्थों का भारी जखीरा जब्त किया

मंदिर में दी जा रही थी पशुओं की बलि, अचानक पहुंचे हिंदू धर्म के लोग, और फिर...

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -