लड़के ने किया लड़की को प्रपोज, जवाब पढ़कर हसेंगे आप
लड़के ने किया लड़की को प्रपोज, जवाब पढ़कर हसेंगे आप
Share:

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो जाता है। वैसे आज भी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर सकता है। जी दरअसल यह एक ट्वीट है जो इस समय सुर्ख़ियों का हिस्सा बना हुआ है। इस ट्वीट में 11वीं के एक छात्र ने मैसेज भेजकर लड़की को प्रपोज किया लेकिन बदले में लड़की ने जो जवाब दिया उसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। आप सभी जानते ही होंगे आज के समय में छोटे -छोटे बच्चे प्यार कर बैठते हैं और प्रपोज कर देते हैं। आज लड़की हो या फिर लड़का, जब भी कोई किसी को पसंद आता है तो तुरंत अपने प्यार का इजहार कर देते हैं।

आजकल सोचने-समझने में समय नहीं व्यर्थ करते। वैसे हर किसी का प्रपोज करने का तरीका अलग-अलग होता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। इस मामले में 11वीं क्लास के छात्र ने प्रपोज करने के लिए मैसेज किया। आप देख सकते हैं ट्विटर पर Anti Pigeon नामक यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में लिखा है, ‘ मैं दिल्ली से हूं…और अभी मैं 11वीं क्लास का छात्र हूं…आप बहुत सुंदर हैं…क्या आप मेरी गर्लफ्रेंड बनेंगी?’

इस मैसेज पर जब लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया तो लड़के ने आगे लिखा, ‘मेरे पिता का यहां काफी बड़ा शिपिंग बिजनेस है। मैं आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं। लेकिन प्लीज आप मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ।’ इस पर लड़की ने जवाब में लिखा, ‘प्लीज स्कूल खोल दें’। केवल इतना ही नहीं लड़की ने आगे लिखा, 'मुझे यह बुरा नहीं, बस मजाकिया लगा। क्योंकि, यह बच्चा अपने पिता के दम पर मुझे इस तरह का मैसेज भेज रहा है।' वैसे अब यह स्क्रीनशॉट तेजी से चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है।

आयशा की कॉल रिकॉर्ड ने उठाया ख़ुदकुशी की कारण से पर्दा, जानिए पूरा मामला

'डायन' के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, हाई कोर्ट ने कहा- गहरी नींद से जागे सरकार

तापसी और अनुराग के परिसर में छापेमारी होने पर शिवसेना ने सामना में लिखी यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -