जामा मस्जिद के शाही इमाम के बेटे ने की हिंदू लड़की से शादी
जामा मस्जिद के शाही इमाम के बेटे ने की हिंदू लड़की से शादी
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम बड़े दिनों बाद फिर से चर्चा में है। एक अखबार ने दावा किया है कि शाही इमाम के बेटे शाबान बुखारी ने एक हिंदू लड़की से शादी की है। लड़की गाजियाबाद की रहने वाली है और दोनो करीब दो साल से साथ थे। सूत्रों की मानें तो शादी रविवार को हुई जिसमें करीबी रिश्तेदारों और दोस्तो को बुलाया गया था। शादी जामा मस्जिद परिसर में ही संपन्न हुई।

कहा जा रहा है कि लड़की ने सारे नियम-धर्म के साथ इस्लाम कुबूल लिया है। इससे पहले तक सैयद अहमद बुखारी इस शादी के खिलाफ चल रहे थे पर इस्लाम कुबूल करने के बाद वो मान गए। बीते कुछ दिनों से लड़की कुरान शरीफ का पाठ भी कर रही है।

पिछले साल ही सैयद अहमद ने शाबान को नायब इमाम घोषित किया था। आगे चलकर वो शाही इमाम बनेंगे। शाबान एमेटी युनिवर्सिटी से सोशल वर्क में ग्रेजुएशन कर रहे है। इससे पहले भी इमाम बुखारी मस्जिद के कई मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -