सिंगल प्लास्टिक यूज के खिलाफ अभियान में दिल्ली के गुरुद्वारे भी हुए शामिल, किया यह ऐलान
सिंगल प्लास्टिक यूज के खिलाफ अभियान में दिल्ली के गुरुद्वारे भी हुए शामिल, किया यह ऐलान
Share:

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 15 अगस्त को देश में सिंगल प्लास्टिक यूज के खिलाफ अभियान छेड़ने की वकालत की थी। इसका असर धीरे-धीरे सरकार के अन्य विभागों और राज्य सरकारों पर बी होने लगा। इसके अलावा उद्योग जगत ने भी इसका समर्थन किया। अब इस अभियान में दिल्ली के गुरुद्वारे भी शामिल हो गए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज यानि बुधवार को ऐलान किया है कि उसके द्वारा संचालित दिल्ली के 11 गुरुद्वारों में सिंगल प्लास्टिक यूज से बनी चीजों को बैन कर दिया गया है। यह एलान DSGMC के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया।

उन्होंने कहा कि सिंगल प्लास्टिक यूज से बनी चीजों के साथ थर्मोकॉल से बनी चीजों में शामिल प्लेट्स, ग्लास, चम्मच, पॉलीथिन बैग्स भी गुरुद्वारों में बैन होंगे। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा बंग्ला साहिब में 2 अक्टूबर से ही सिंगल प्लास्टिक यूज से बनी चीजें बैन हैं। हमारा प्रयास है कि दिल्ली में DSGMC द्वारा संचालित गुरुद्वारों में प्लास्टिक से बने सामानों का इस्तेमाल नहीं हो। मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह भी कहा कि हमने यहां पर प्लास्टिक का विकल्प उपलब्ध कराने के बाद इसका एलान किया है।

2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर सिंगल प्लास्टिक यूज पर बैन का एलान किया था। इसके बाद ज्यादातर सरकारी महकमों के साथ प्राइवेट संस्थानों ने भी इस पर अमल करते हुए बैन किया है। जीनकारी के लिए बता दें कि प्लास्टिक उपयोग से न केवल पर्यावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि इसकी चपेट में आकर लोगों की जान तक जा रही है। लगातार प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर अध्ययन सामने आ रहे हैं कि ये कैंसर में सबसे बड़ा कारक बन रहा है।

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, लिया यह प्रण

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सिंधिया कर रहे हैं इस रणनीति पर काम

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान, कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -