दरिंदगी का शिकार हुए 'मेल निर्भया' की मौत, 4 आरोपियों ने किया था गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली थी रॉड
दरिंदगी का शिकार हुए 'मेल निर्भया' की मौत, 4 आरोपियों ने किया था गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली थी रॉड
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाके सीलमपुर में 22 सितंबर को 12 साल के बच्चे के साथ दरिंदगी हुई थी, जिसके बाद उसे दिल्ली के LNJP अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आज यानी शनिवार को कई दिनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद हैवानियत के शिकार बच्चे ने दम तोफ दिया है।

बता दें कि, दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक 12 वर्षीय मासूम के साथ 4 नाबालिग लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया था और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। गंभीर हालत में बच्चे को 22 सितंबर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आज 14 दिन चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई है। बच्चे के साथ हैवानियत 18 सितंबर को हुई थी। बता दें कि, इस मामले में पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही समुदाय के थे। हालाँकि, नाबालिग होने की वजह से उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। 

बता दें कि महिला आयोग की प्रमुख स्वाती मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से जवाब माँगा था और मामले की जानकारी लोगों के साथ साझा की थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उपचार के दौरान LNJP अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया है। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वालों में से पीड़ित का एक चचेरा भाई भी था

शादी से किया मना तो प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

2-4 हजार का लालच देकर लगाया लाखों का चुना, खतरनाक है ये ऐप

जम्मू कश्मीर: 7 किलो गांजा लेकर जा रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -