दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के कोच बना यह भारतीय क्रिकेटर
दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के कोच बना यह भारतीय क्रिकेटर
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को 2015-16 सत्र के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम का कोच का पद सौपा गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुरिंदर खन्ना ने बीते दिन यानिकि बुधवार शाम को इस बात की खबर दी है। दिल्ली क्रिकेट संगठन ने कोच चयनकर्ता के पद पर पूर्व खिलाड़ियों की नियुक्ति की गई। 

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के द्वारा एक विज्ञप्ति में अलग-अलग समितियों के गठन की जानकारी दी गई। इन समितियों को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के निदेशक बोर्ड की कार्यकारी समिति से भी हरी झंडी मिल गई है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुरिंदर खन्ना ने कहा की रणजी ट्रॉफी और अंडर 23 सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष विनय लांबा को बनाया गया  है, वहीं हरि गिडवानी और राहुल सांघवी चयनकर्ता का पदभार सौपा हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा टीम के मुख्य कोच और सुनील देओ संयोजक होंगे। जूनियर चयन समिति (अंडर 19,16 और14) के अध्यक्ष पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा होंगे जबकि सुरेश लूथरा और सुनील वालसन चयनकर्ता होंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -