आज से 3 दिन तक दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत
आज से 3 दिन तक दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत
Share:

नई दिल्ली: कोरोना कहर के बीच लगातार मौसम भी करवट ले रहा है। अब आज यानी रविवार से दिल्लीवालों को सूरज की झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। जी दरअसल यहाँ आज से तीन दिन तक बादल छाने के अनुमान है। ऐसा होने के चलते तापमान में कमी आ सकती है। लेकिन गर्मी से अधिक राहत की उम्मीद अभी नहीं की जा सकती है। आपको बता दें कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

वहीं दूसरी तरफ प्रादेशिक मौसम विभाग का कहना है कि बीते शनिवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37।5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 69 फीसदी और न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज किया गया। हाल ही में मौसम विभाग से मिली जानकारी के तहत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली में 31 मई से 1 जून तक हल्की बारिश होने की संभावना है। आपको हम यह भी बता दें कि इससे तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद है, हालांकि अभी दिल्ली को मानसून की बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

जी दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण पूर्व और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ चुका है, हालांकि उत्तर भारत के राज्यों में जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में तापमान 40 डिग्री को पार कर रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग का यह कहना है कि ये परिस्थितियां मानसून के लिए अनुकूल होती जा रही हैं। 30-31 मई तक केरल में मानसून दस्तक दे सकता है।

केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी अपनी धाक जमा चुके है 'बाबू भैया'

महाराष्ट्र में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर

अमेठी: कोरोना मरीजों के लिए राहुल गांधी ने भेजी दवाओं की 10 हजार किट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -