CAA हिंसा: सरेआम शाहरुख़ ने चलाई थी गोली, दिल्ली पुलिस ने की पहचान
CAA हिंसा: सरेआम शाहरुख़ ने चलाई थी गोली, दिल्ली पुलिस ने की पहचान
Share:

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली की हिंसा की तस्वीरों और वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन तस्वीरों में सबसे अधिक विचलित करने वाली तस्वीर में युवक हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में तो यह युवक एक पुलिसकर्मी पर पिस्तौल ताने हुए दिखाई दे आ रहा है।  दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि इस युवक की शिनाख्त शाहरुख के रूप में हुई है। 

उल्लेखनीय है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में अब तक एक पुलिसकर्मी सहित 6 लोग मारे गए हैं। IPS अफसर ACP गोकुलपुरी अनुज कुमार भी पत्थरबाज़ी में जख्मी हुए हैं। उन्हें मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से जख्मी DCP शाहदरा अमित शर्मा की सर्जरी चल रही है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दिल्ली के सभी जिलों के DCP को सख्त आदेश दिया है कि स्थिति नियंत्रण में रखे, पथराव आगजनी न हो।

इसके साथ ही दिल्ली की तमाम फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। सभी धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपनी फोर्स को उपद्रवियों से कड़ाई से निपटने के आदेश जारी किए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दिल्ली दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट

Gold Price Today: सोने की कीमत में आयी भारी बढ़ोतरी, जानिये क्या है दाम

क्या बंद हो जाएगा HDFC का मोबाइल बैंकिंग ऐप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -