वीडियो : बेरहम हुई पुलिस, प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बरसाई लाठियां
Share:

नई दिल्ली : हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रोहित वेमुला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध किया गया। विद्यार्थियों द्वारा किए गए विरोध के दौरान पुलिस ने इन निहत्थे विद्यार्थियों पर लाठियां भांजी। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों की पिटाई भी की गई। ये विद्यार्थी छात्र आत्महत्या का विरोध कर रहे थे।

खबर के अनुसार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस द्वारा इन लोगों को रोककर बेरहमी से पीटना प्रारंभ कर दिया। ये विद्यार्थी जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय की ओर बढ़े तो लोग गुस्साए पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों की पिटाई प्रारंभ कर दी। विरोध करने वालों में छात्राऐं भी शामिल थीं। मगर पुलिस ने लड़कियों की भी पिटाई की। विद्यार्थियों का उग्र प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने विद्यार्थियों को पीटना प्रारंभ कर दिया। 

यह घटना 30 जनवरी की है, लेकिन हाल ही में इस घटना का वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस वाले विद्यार्थियों की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -