पुलिस के हाथ आए पूर्व विधायक रामवीर शौकीन
पुलिस के हाथ आए पूर्व विधायक रामवीर शौकीन
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के पूर्व निर्दलीय विधायक आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गए हैं। लंबे समय से पूर्व विधायक रामवीर शौकीन फरार चल रहे थे। दरअसल उन पर मकोका के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। उन पर चुनाव में अपने भांजे नीरज बवाना के माध्यम से चुनाव में गैरआनुपातिक खर्च किए जाने का आरोप लगा था। उन्हें वर्ष 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुंडका सीट से निर्दलीय विधायक चुना गया था।

ऐसे में वे फरार थे। मगर अब उन्हें पकड़ लिया गया है। रामवीर पर करीब एक लाख रूपए के इनाम की घोषणा की गई थी। दरअसल स्पेशल सेल और अपराध शाखा उनकी खोजबीन में लगी थी। उन्हें लेकर जानकारी मिली थी कि वे अपने एक रिश्तेदार के यहां पर रह रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस हरियाणा निवासी इस रिश्तेदार के यहां पहुंची और रविवार को छापा मारते हुए रामवीर को पकड़ लिया।

गौरतलब है कि फरवरी वर्ष 2015 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव की वोटिंग से एक दिन पूर्व नीरज बवाना गिरोह के 9 गैंगस्टर रामवीर शौकीन की पत्नी कांग्रेस की उम्मीदवार रीटा शौकीन के प्रचार के दौरान पकड़े गए। इतना ही नहीं पुलिस ने वर्ष 2014 में हुई लूट में जिन आरोपियों की पहचान की थी उससे रामबीर का जुड़ाव सामने आया था।

जब पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई थी कि नीरज बवाना गिरोह ने जो हथियार पुलिस से लूटे थे उसमें से राइफल रामबीर शौकीन को दी गई थी इतना ही नही। उक्त गिरोह को रंगदारी की जो राशि मिलती थी वह रामबीर शौकीन को भी दी जाती थी।

इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद पूर्व विधायक रामबीर पर मकोका आरोपित कर दिया गया। इसके बाद वे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रामबीर पर करीब 1 लाख रूपए का ईनाम था। अब यह ईनाम रामबीर की जानकारी देने वाले और उसे पकड़ने वाले को दिया जाएगा।

चुनाव में हारने के बाद चलाई गोलियां, तीन मजदूरों की मौत

बेटी को मां बनाने वाले बलात्कारी बाप को मिली

हथियारों के बल लूटे डाकघर के पांच लाख

किन्नर ने किया सेक्स चेंज फिर की बेवफाई और अपने ही प्रेमी का कत्ल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -