जहांगीरपुरी हिंसा का एक और आरोपी फरीद बंगाल से गिरफ्तार, हिन्दुओं के जुलुस पर की थी फायरिंग
जहांगीरपुरी हिंसा का एक और आरोपी फरीद बंगाल से गिरफ्तार, हिन्दुओं के जुलुस पर की थी फायरिंग
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिम बंगाल से फरीद को गिरफ्तार किया है। बता दें कि फरीद पर जहाँगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर हुए हमला करने का आरोपी है। उस पर हिंदू जुलूस पर पहली गोली चलाने का भी आरोप है। उसकी गिरफ्तारी 28 अप्रैल 2022 (गुरुवार) को की गई। उस पर पहले से भी चोरी, डकैती जैसे कुल छह आपराधिक केस दर्ज हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को 34 वर्षीय फरीद की लोकेशन पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदनीपुर जिले के तामलुक में पाई गई थी। यहीं से उसे पकड़ा गया। तामलुक के पुलिस अधिकार अरुप सरकार ने बताया कि फरीद अपनी मौसी के घर छिपा बैठा था। उनके मुताबिक, फरीद का परिवार अब बंगाल में नहीं रहता। वह मूल रूप महिसदल इलाके से ताल्लुक रखता है। 34 वर्ष पूर्व यहॉं से जाकर उसका परिवार दिल्ली आकर बस गया था। दिल्ली पुलिस आज शुक्रवार (29 अप्रैल 2022) को उसे अदालत में पेश करेगी। 

बता दें कि जहाँगीरपुरी हिंसा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इनमे फरीद भी देखा गया था। CCTV फुटेज की जाँच के बाद पुलिस ने भी उसे गोली चलाते पाया था। पुलिस फरीद को दंगों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक मान रही है। उस पर लोगों को पत्थरबाजी करने के लिए उकसाने का भी आरोप है। हिंसा के बाद वह अपने घर से भाग गया था। तब से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अपराध शाखा उसकी तलाश कर रही थीं। जानकारी के अनुसार, फरीद वर्ष 2010 से अपराध जगत में सक्रिय है। पुलिस रिकॉर्ड में वह जहाँगीरपुरी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

अभी और आग उगलेगा आसमान, मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

NCLT ने महिंद्रा समूह के साथ MECPL, RIHL, MRL के विलय को मंजूरी दी

दिल्ली के पॉश एरिया CR पार्क में सुबह-सुबह एनकाउंटर, एक बदमाश को पैर में लगी गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -