दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच बांग्लादेशी बदमाशों को किया गिरफ्तार
दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच बांग्लादेशी बदमाशों को किया गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: देश में लगातार ही अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात तैमूर नगर इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बांग्लादेशी गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से चली गोली से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि बदमाशों की एक गोली पुलिसकर्मी को लगी।

एंजियोप्लास्टी के बाद हुई मरीज की मौत पर सर गंगा राम अस्पताल पर 10 लाख जुर्माना

बता दें कि बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण पुलिसकर्मी बच गया। बदमाशों की पहचान गिरोह के मुखिया फारुख, कबीर उर्फ हिमायत, जाकिर, इंडादुल और असलम के रूप में हुई है। उनके पास से तीन कट्टे और पांच कारतूस व तीन खोखे बरामद हुए हैं। वहीं गिरोह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश सहित गोवा और कर्नाटक इत्यादि में सक्रिय था। गिरोह गत 18 वर्ष में 100 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। बदमाशों पर हत्या, लूटपाट, पुलिस पर गोली चलाने सहित अन्य दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।

भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया: टीम इंडिया की आज असली अग्निपरीक्षा

गौरतलब है कि दिल्ली में अपराधों की संख्या लगातार ही बढ़ रही है। वहीं पुलिस के अनुसार बता दें कि डकैती के दौरान बदमाश महिलाओं से दुष्कर्म भी करते थे, ताकि पीड़ित परिवार शर्मिंदगी के कारण मुकदमें दर्ज न करवाए। बता दें कि घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त डॉ. रामगोपाल नाइक की टीम ने बदमाशों को दबोचा। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन ने बताया कि 26 जुलाई की रात प्रीत विहार इलाके में बदमाश एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाते हुए फरार होने में सफल हो गए थे। जांच में बांग्लादेशी गिरोह गैंग का नाम सामने आया था। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस लगी हुई थी।

खबरें और भी 

अयोध्या: विहिप के कार्यक्रम से प्रशासन आशंकित, छावनी में तब्दील हुई रामनगरी

मुंबई में की 26 साल बाद शिवसैनिकों ने महाआरती, आयोध्या नहीं जा सके कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

छत्तीसगढ़: नई सरकार का इंतजार, फिर पकड़ेंगी 50 हजार फाइलों की रफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -