मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारने वाला लड़का गिरफ्तार
मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारने वाला लड़का गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली : राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारने वाले 22 साल के युवक को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस लड़के का नाम शिबेश अधिकारी है. ये मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार जांच के लिए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम को आरोपी के उत्तर प्रदेश स्थित गांव भेजा गया है. 

क्या है मामला?

आरोपी ने चांदनी चौक से मेट्रो पकड़ी और राजीव चौक पर उतर कर खुद के सिर पर गोली मारने की कोशिश की लेकिन उसका निशाना चूक गया और गोली कंधे में लग गई. इसके बाद उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया. अब पुलिस इस लड़के के बारे में जानकारी जुटा रही है. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -