जामिया हिंसा: पुलिस ने पहली बार स्वीकारा, प्रदर्शन के दौरान की थी फायरिंग
जामिया हिंसा: पुलिस ने पहली बार स्वीकारा, प्रदर्शन के दौरान की थी फायरिंग
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली, असम और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है। बीते दिसंबर में दिल्ली के जामिया इलाके में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस पर बगैर अनुमति जामिया परिसर में घुसकर लायब्रेरी में तोड़- फोड़ और छात्रों के साथ बर्बरता और गोलीबारी करने के आरोप लगे थे। 

इसके बाद से दिल्ली पुलिस गोलीबारी की बात से लगातार इंकार कर रही थी। किन्तु अब दिल्ली पुलिस ने खुद प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने की बात कबूल कर ली है। दिल्ली पुलिस ने इस बात को स्वीकार किया है कि जामिया हिंसा के दौरान पुलिस ने हवा में गोली चलाई थी। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि उन्होंने सेल्फ डिफेंस में हवाई फायर किए थे। क्योंकि उस वक़्त बवाल बहुत अधिक बढ़ गया था और वहां पथराव भी अधिक हो रहा था। 

पुलिस ने कहा कि ऐसी स्थिति में चारों तरफ से घिरे पुलिसकर्मियों के पास कोई चारा नहीं था। पुलिस ने इस गोलीबारी की जानकारी अपनी डेली डायरी में भी दर्ज की थी। आपको बता दें कि गत वर्ष 15 दिसंबर को दिल्ली के जामिया में CAA और NRC को लेकर बवाल बढ़ गया था। जिसके बाद इलाके में कई बसों को आग लगा दी गई थी। इस हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मेहनत लगी थी।

Sukanya Samriddhi Yojana, PPF, KVP में निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो, जानिये किसपे कितना मिलेगा ब्याज

एयर इंडिया के बंद होने की खबर पर बोले MD अश्विन लोहानी, कहा- ये अफवाह बेबुनियाद

कंपनी की सेल्स में आयी कमी फिर भी मिली इतने करोड़ रूपये सैलरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -