दिल्ली: ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों ने मचाया बवाल
दिल्ली: ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों ने मचाया बवाल
Share:

नई दिल्ली: देश में इस समय सभी जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि  कोहरे को देखते हुए दो महीने तक कई एक्सप्रेस व पैसेंजर को रद्द करने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह दैनिक यात्रियों ने हंगामा करते हुए होडल स्टेशन पर ट्रैक जाम कर दिया। वहीं बता दें कि आगरा इंटरसिटी के रद्द होने की सूचना मिलते ही करीब 8 बजे होडल स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी करते हुए ट्रैक पर उतर गई। 

अब रायबरेली फैक्ट्री से दूसरे देशों में भी होगा रेलवे कोच का निर्यात

वहीं बता दें कि इससे दिल्ली-होडल-मथुरा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सुबह 11 बजे तक बाधित रही। इसके साथ ही बता दें कि घने कोहरे से आगरा इंटरसिटी को रद्द करना दैनिक यात्रियों को नागवार गुजरा। वहीं ऑफिस, घर व अन्य जगहों पर जाने के लिए होडल स्टेशन पर खड़े यात्रियों को ज्योंही आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के रद्द होने की सूचना मिली दैनिक यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। होडल स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की शोर व नाराजगी के बाद ट्रेनोंकी आवाजाही रोकने के बाद ट्रैक पर भी जाम लगा दिया।

हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

वहीं बता दें कि इस दौरान कोशी शटल के लोको पायलट को यात्रियों ने जबरन उतार लिया। वहीं बता दें कि दैनिक यात्री गीता जयंती एक्सप्रेस को इंटरसिटी बनाने की मांग करने लगे और वहीं हंगामे की जानकारी मिलते ही होडल प्रशासन के आला अधिकारी से लेकर सुरक्षा बल भी पहुंचे और नाराज यात्रियों को समझाने का प्रयास किया।


खबरें और भी

उत्तराखंड: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

राफेल डील को लेकर पर सुप्रीेम कोर्ट के आए फैसले पर दसॉ ने कहा- एविएशन मेक इन इंडिया को स्थापित करने के लिए समर्पित

वित्तमंत्री ने बताए आंकड़े, विलफुल डिफॉल्टरों के खिलाफ 2500 एफआइआर हुई दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -