72 साल में पहली बार पड़ी इतनी भयंकर गर्मी, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
72 साल में पहली बार पड़ी इतनी भयंकर गर्मी, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था। जी हाँ और इसी के साथ ही गुरुग्राम (Gurugram) में तापमान 44।5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आप सभी को बता दें कि दिल्ली (Delhi) में इससे पहले 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में आपको हम यह भी बता दें कि अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जी दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से हाल ही में यह भी कहा गया कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। जी हाँ और आईएमडी ने आज यानी रविवार को भी शहर में बेहद गर्म हवा का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीँ गुरुग्राम का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इसी के साथ गुरुग्राम में अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 28 अप्रैल 1979 को 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अब हाल ही में आईएमडी ने कहा कि आने वाले मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने से बेतहाशा गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीँ स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत का कहना है कि यह असामान्य है कि अप्रैल के पहले 10 दिन में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जी दरअसल पालावत ने कहा कि अप्रैल में दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्म हवा वाले दिन रहने की आशंका ज्यादा है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'दिल्ली में इस महीने गर्म हवा वाले तीन दिन दर्ज किए गए हैं और यह स्थिति आने वाले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है। मैदानी इलाकों के लिए ‘गर्म हवा’ की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो।' वहीँ आईएमडी के अनुसार, ‘बेहद गर्म हवा’ की स्थिति तब होती है जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो।'

सीएम केजरीवाल ने अग्निकांड में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

करोड़ों की चोरी होने पर भी सोनम ने किये 2 पोस्ट!, यूजर्स बोले- 'घंटा फर्क नहीं पड़ा

भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, IMD ने 'लू' को लेकर जारी किया रेड अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -