दिल्ली: सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा
दिल्ली: सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा
Share:

नई दिल्ली: नई दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में वर्चस्व को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट के 4 सदस्यों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें मोहम्मद राजा नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। मोहम्मद राजा डेनमार्क की महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषी था, उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि 14 जनवरी 2014 में पहाड़गंज के स्टेट इंट्री रोड पर डेनिश महिला से सामूहिक बलात्कार हुआ था। इस घटना में शामिल मोहम्मद राजा को अदालत ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी थी। वह इन दिनों पैरोल पर बाहर आकर अपने साथियों नईम, रफीक और सुंदर लाल के साथ ओल्ड प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के पास रहता था। मोहम्मद राजा का घर मंडावली में है, मगर वह सड़क पर ही रहता था। 

इसी इलाके में रहने को लेकर सुनील और सरवन इनके साथियों से झगड़ा हो रहा था। बताया जाता है कि बुधवार (22 मार्च) तड़के सुनील और सरवन अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों के साथ आए और सभी पर टूट पड़े। इसके चलते चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना सुबह 9 बजे पुलिस को मिली। फिर आनन फानन में सभी को लेडी हार्डिंग अस्पताल में एडमिट कराया गया, मगर मोहम्मद राजा को मृत घोषित कर दिया गया। ACP पहाड़गंज नरेश कंका की देखरेख में SHO पहाड़गंज रविंदर तोमर की टीम बनाई गई। पुलिस ने सरवन को हथियार के साथ अरेस्ट कर लिया।

फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता की लाश, 4 माह पहले ही हुआ था निकाह

बेटे का क़त्ल कर खून से लथपथ हाल में थाने में पहुंचा बुजुर्ग, हैरान कर देने वाला है मामला

लेस्बियन रिलेशन का खौफनाक हश्र ! लड़की ने संबंध बनाने से किया इंकार, तो महिला ने रेत दिया गला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -