दिल्ली चुनाव से पहले 'आप' को बड़ा झटका, MLA जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद्द
दिल्ली चुनाव से पहले 'आप' को बड़ा झटका, MLA जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद्द
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) MLA जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया है। उन्होंने 2015 में अपने चुनावी शपथपत्र में शैक्षिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी दी थी। बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। सभी सीटों के लिए आप ने अपने सभी 70 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर सीट से वर्तमान MLA जितेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है।

तोमर पर फर्जी डिग्री का केस चल रहा था और इसी कारण उन्हें दिल्ली सरकार में कानूनी मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जितेंद्र सिंह तोमर 2013 और 2015 में त्रिनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 2013 में तोमर को लगभग 2800 वोट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जबकि 2015 में उन्होंने करीब 22 हजार वोट से जीत हासिल की थी।

वर्ष 2015 में उन्हें दिल्ली सरकार में कानून मंत्री बनाया गया था, किन्तु जुलाई 2015 में दिल्ली पुलिस ने उन्हें फर्जी डिग्री मामले में अरेस्ट कर लिया था। हालांकि कुछ वक़्त बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तोमर ने फर्जी डिग्री के मामले को अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया था।

पाक ने राष्ट्रपति ट्रंप से मांगा साथ, कश्मीर मुद्दे पर चीन की नाकामी के बाद उठाया कदम

केरल के बाद अब पंजाब विधानसभा में भी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित

डोनाल्ड ट्रम्प की इराक को चेतावनी, कहा- अगर अमेरिका बाहर निकला तो बर्बाद हो जाओगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -