'पिछली बार भी पंजाब चुनाव से पहले वो आए थे', ED की रेड पर बोले सत्येंद्र जैन
'पिछली बार भी पंजाब चुनाव से पहले वो आए थे', ED की रेड पर बोले सत्येंद्र जैन
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने हाल ही में उनपर ईडी (ED) द्वारा रेड किए जाने के मामले में बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि, 'ईडी का स्वागत है जब मर्जी वो आए। हो सकता है पंजाब में चुनाव (Punjab Assembly Election) है इसलिए उनका ऐसा प्लान है। पिछले बार भी पंजाब में चुनाव था तभी भी मेरे यहां रेड हुआ था और उन्हें कुछ नहीं मिला था। 2017 में पंजाब चुनाव से पहले भी रेड हुआ था।' वहीं इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि सत्येंद्र जैन पर ईडी की रेड होने वाली है।

जी दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों ही यह कहा था कि, 'हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि पंजाब चुनावके पहले आने वाले कुछ दिनों में ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है। उनका स्वागत है। सत्येंद्र जैन के ऊपर केंद्र सरकार दो बार रेड करा चुकी है। लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। फिर से वो अगर आने चाहते हैं तो उनका बहुत स्वागत है। क्योंकि चुनाव है और जब जब बीजेपी चुनाव हारती है वो सारी एजेंसियों को छोड़ देती है। ये जाहिर है कि रेड होगी, गिरफ्तारी भी होगी। उसका हमें डर नहीं है क्योंकि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हो ये बाधाएं आती हैं।' इसी के साथ केजरीवाल ने आगे यह भी कहा था कि, 'बीजेपी की केंद्र सरकार ईडी के साथ-साथ और भी एजंसियां भेजना चाहे तो भेज सकती है। वो किसी को भी चाहें गिरफ्तार कर सकती है। क्योंकि हमें कभी कोई गलत काम नहीं किया। मेरे ऊपर, मनीष सिसोदिया के ऊपर… हमारे 21 विधायकों गिरफ्तार किया गया है। सारे मामले कोर्ट से छूट गए। सत्येंद्र जैन के मामले में भी क्या होगा। उनकी गिरफ्तारी होगी, चार पांच दिन में उनकी कोर्ट से रिहाई हो जाएगी। हमें आपकी रेड से डर नहीं लगता।'

वहीं आगे अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा था कि, 'हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं, चन्नी की तरह बोखलाएंगे नहीं। वो बुरी तरह बोखलाए हुए हैं। क्योंकि उन्होंने गलत काम किए हैं। ईडी के अफसर नोटों की गड्डियां गिन रहे थे। लोग देख रहे थे, सदमे में थे कि इन्होंने 111 दिनों में क्या कांड किया है। हमने कोई गलत काम नहीं किया। तो हम कोई डर नहीं है। पहले भी इतनी रेड हो चुकी हैं और रेड हो जाएं। हमारा बीजेपी और केंद्र सरकार ने कहना है कि आज सारी एजेंसियों को भेजिए। सत्येंद्र जैन के घर ही क्यों मेरे घर भेजिए, मनीष सिसोदिया के घर भेजिए, भगवंत मान के घर भेजिए। आपका स्वागत है। जिसे गिरफ्तार करना है, गिरफ्तार करिए। जब एजेंसियां आएंगे हम उनका मुस्कुराहट के साथ स्वागत करेंगे।'

मुंबई में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, पकड़े गए चारो आरोपी

केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को अभिनेता दिलीप को 27 जनवरी तक गिरफ्तार करने से रोक दिया

पोल डांस सीखने में अपना कीमती समय दे रही निया शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -