दिल्ली सरकार ने सख्त किए नियम, अब तीन मामले मिलते ही रेज़ जोन घोषित होगा एरिया
दिल्ली सरकार ने सख्त किए नियम, अब तीन मामले मिलते ही रेज़ जोन घोषित होगा एरिया
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में अब 3 कोरोना मामले मिलने पर ही इलाके को रेड जोन घोषित किया जा रहा है और उसे सील कर रहे है। ऐसा इलाका जहां 1 या 2 कोरोना संक्रमित मामले हैं, उसे सरकार ऑरेंज जोन में शामिल करती है। जैन ने मंगलवार को कहा कि, दिल्ली में हमने नियमों को कड़ा कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि अभी तक हम 10 पॉजिटिव मामले मिलने पर एरिया को रेड जोन घोषित करते थे, किन्तुन अब तीन केस के बाद ही रेड जोन में शामिल किया जा रहा है। अब तक दिल्ली में 47 एरिया को रेड जोन घोषित किया जा चुका है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि इलाके में केस मिलने के बाद उसे ऑरेंज जोन घोषित कर सख्ती बढ़ाई जाती है। मामलों की संख्या 3 से अधिक बढ़ती है तो इसे रेड जोन में शामिल कर दिया जा रहा है। इसके बाद इन क्षेत्रों को सील कर दिया जा रहा है और सेनिटाइजेशन का काम हो रहा है।
 
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इस कोशिश का उद्देश्य है कि कोरोना को नियंत्रित करने में सरकार अधिक से अधिक संसाधन और तकनीक का इस्तेमाल कर सके। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में टेस्टिंग किट की काफी आवश्यकता है, किन्तु दिल्ली सरकार को अब तक रेपिड टेस्टिंग किट प्राप्त नहीं हुए हैं। 

कोरोना से जंग में पूरा साथ दे रही एयरलाइन्स, देश-विदेश में पहुँचाया 4300 टन जरूरी सामान

क्या वाकई महिलाओं के जनधन खातों में जमा राशि वापस ले लेगी सरकार? जानें सच

ओपेक प्लस के इस फैसले ने कच्चे तेल के दाम को बुरी तरह गिरने से बचाया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -