दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दरबार में जारी हुई पुस्तिका
दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दरबार में जारी हुई पुस्तिका
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की सरकार ने सौ दिन पूरे होने पर सौ उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और जलबोर्ड के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने 100 उपलब्धियों पर पुस्तिका जारी की है। यही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम और यमुना नदी के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य किए जाने का उल्लेख किया है। दूसरी ओर पुस्तिका में लोगों को प्रति माह 20000 लीटर पानी मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाता है। तो दूसरी ओर सीवर और पानी के विकास शुल्क में 80 प्रतिशत की कटौती को महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा गया है।

दिल्ली में लगभग 10.5 लाख लोगों को फ्री में पानी मिल सकता है। यही नहीं लगभग 20 लाख से 22 लाख परिवारों द्वारा इस तरह की सुविधा से वंचित रह गए हैं। इन लोगों को मुफ्त में पानी उपलब्ध करवाया गया है। जल बोर्ड, दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 835 एमजीडी पानी की आपूर्ति करता था। मामले को लेकर दावा किया गया कि पानी की आपूर्ति बढ़कर 870 एमजीडी हो गई।

मामले को लेकर सरकार द्वारा कहा गया क द्वारका और बवाना क्षेत्र में जल संकट दूर कर दिया गया है। सरकार ने पेयजल आपूर्ति को लेकर करनेक्शन किया गया है ता दूसरी ओर पानी का विकास शुल्क कम कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यमुना की सफाई के लिए इंटरसेप्टर सीवर लाईन बिछाने का कार्य भी लगभग पूरी हो चुकी है। तो दूसरी ओर लोगों के बिजली बिलों में बचत होने से उन्हें लाभ हो रहा है। जल बोर्ड ने वित्त वर्ष के अंत में बायो गैस से 70000 केडब्ल्यूएस बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय कर दिया गया।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -