दिल्ली में हड़ताल को लेकर ESMA लागू
दिल्ली में हड़ताल को लेकर ESMA लागू
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में आज नर्सों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल के कारण विभिन्न चिकित्सालयों में हालात बेहाल रहे। कई जगह चिकित्सालयों में मरीजों को समय पर दवा देने के लिए परिजन नर्सों को तलाशते रहे। इतना ही नहीं हड़ताल के कारण डाक विभाग का भी काफी कार्य प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर लोग बसों के इंतजार में रहे। दरअसल देशभर में आज कर्मचारी संगठनों की हड़ताल रही। ऐसे में देशभर में करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ।

दिल्ली में भी हालात बेहाल रहे मगर यहां पर अत्यावश्यक सेवाओं को लेकर दिल्ली की राज्य सरकार ने अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम लागू कर दिया हैं एस्मा संसद द्वारा पारित अधिनियम है। इसे 1968 में लागू कर दिया गया था। इसकेे माध्यम से हड़ताल के दौरान लोगों के जनजीवन को प्रभावित करने वाली आवश्यक सेवाओं की बहाली को तय करने का प्रयास किया जा रहा है। जिन सेवाओं पर एस्मा लगाया गया है उनमें सार्वजनिक परिवहन सेवा जैसे बस सेवा, रेल, हवाई सेवा, डाक सेवा, स्वास्थ्य सेवा चिकित्सा सेवा आदि सेवाऐं शामिल की गई हैं।

इतना ही नहीं राज्य सरकार किसी भी सेवा को आवश्यक सेवा घोषित कर सकती है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को छोड़कर अन्य सभी देशों में एस्मा लागू किया जा सकता है। भले ही एस्मा केंद्रीय कानून है मगर इसे लागू करने की स्वाधीनता अधिकांशतः उन राज्य सरकारों पर निर्भर है। ऐसे में देश के प्रत्येक राज्य द्वारा केंद्रीय कानून में कुछ बदलाव कर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम बना लिया गया है। राज्यों को स्वाधीनता केंद्रीय कानून में प्रदान की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -