अब से कुछ देर बाद दिल्ली का बजट पेश करेगी आप सरकार
अब से कुछ देर बाद दिल्ली का बजट पेश करेगी आप सरकार
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार मंगलवार को इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया सुबह 11 बजे सदन में वित्त वर्ष 2019-20 के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश करेंगे। चुनावी साल में जा रही सरकार कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इस बार भी शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं पर ज्यादा खर्च किए जाने की उम्मीद है।

जम्मू कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक

कच्ची कॉलोनियों के लिए घोषणाएं संभव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले महीने से लगातार कच्ची कॉलोनियों में विकास कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि बजट पर इसका काफी असर दिखेगा। सरकार कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों अध्यापकों, चिकित्सकों, अनुसूचित जाति, जनजाति आदि के लिए बजट में खास प्रावधान की उम्मीद की जा रही है। 

अंडमान के एकांत कारावास में जेल की दीवारों पर कविताएं लिखते थे यह महान क्रांतिकारी

गत वर्ष ऐसा था बजट 

जानकारी के लिए बता दें पिछले साल का बजट करीब 53,000 करोड़ रुपये का था। ऐसे में हर साल करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी के हिसाब से इस बार का बजट करीब 58,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सरकार इस दौरान आउटकम बजट भी पेश करेगी। इसमें अलग-अलग विभागों की तरफ से किए जाने वाले कार्यों की टाइम लाइन बताएगी। 

575 पद खाली, सहायक मैनेजर करें अप्लाई

अब तक नहीं चल सका हिमपात में दबे सेना के जवानों का पता

Infinix note 5 है कंपनी का सबसे बढ़िया स्मार्टफोन, सेल में कीमत रह गई महज इतनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -