दिल्ली पहुंचा ओमीक्रॉन, यात्री में खतरनाक वैरिएंट की पुष्टि
दिल्ली पहुंचा ओमीक्रॉन, यात्री में खतरनाक वैरिएंट की पुष्टि
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में पहला ओमीक्रॉन पॉजिटिव (First Omicron Case in Delhi) मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार यह यात्री तंजानिया (Tanzania) से दिल्ली आया था। वहीं हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendar Jain) ने कहा, '12 संक्रमित मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए थे, जिनमें से एक मरीज़ की रिपोर्ट में Omicron वैरिएंट पाया गया है।'

इसी के साथ मंत्री ने कहा कि, 'जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज LNJP में भर्ती हैं, 6 उनके संपर्क वाले हैं। 12लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई, जिसमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज़ लग रहा है। फाइल रिपोर्ट कल आएगी। हम कह सकते हैं कि दिल्ली में पहला ओमीक्रोन केस है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि अब देश में ओमीक्रॉन के 5 मामले हो गए हैं। इस लिस्ट में कर्नाटक में 2, गुजरात में 1, मुंबई में 1 और दिल्ली में 1 मामले शामिल हैं। आपको यह भी जानकारी दे दें कि कर्नाटक में मिले मरीजों की उम्र 66 और 46 साल है, हालाँकि दोनों में हल्के लक्षण हैं और दोनों दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे।

वहीं गुजरात में भी शनिवार को 72 साल के एक मरीज में ओमीक्रॉन वैरिएंटी की पुष्टी हुई है। यह मरीज जिम्बाब्वे से लौटा था। वहीं मुंबई में भी साउथ अफ्रीका और दुबई से होते हुए आया शख्स ओमीक्रॉन से संक्रमित मिला है। अधिकारियों का कहना है कि इन 15 संदिग्ध मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस लिस्ट में से 9 कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि बचे हुए 6 के गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण हैं।

Omicron: जनवरी में आ सकती है तीसरी लहर, फरवरी में होगा पीक!

दिल्ली में Omicron का खतरा बढ़ा! 15 संदिग्ध LNJP में भर्ती

दिल्ली में हल्की बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, एकदम से गिरेगा टेम्परेचर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -