दिल्ली में बदमाशों ने डॉक्टर की मारी गोली, आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस
दिल्ली में बदमाशों ने डॉक्टर की मारी गोली, आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक 26 साल के रेजिडेंट डॉक्टर को गोली मार दी। पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि RTR अस्पताल के बाहर अज्ञात लोगों ने 26 साल के एक डॉक्टर को कथित तौर पर गोली मार दी। द्वारका के अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर की शिनाख्त हेमंत के रूप में हुई है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात डॉक्टर हेमंत अस्पताल के बाहर खड़े थे, तभी अज्ञात हमलावर एक कार में वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी और मौके से भाग निकले।

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों और अस्पताल के गार्डों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, मगर वे घटना के वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे आपसी दुश्मनी का कारण होने का संदेह है, गोलीबारी के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चिल्लाने लगी तो काट लिया दांत

जेल में कैदियों की ठाठ! गेंद बनाकर पहुंचाया जा रहा था गांजा और मोबाइल, मामले ने उड़ाए जेलर के होश

बाथरूम में गई एक और महिला की जान, वजह कर देगी हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -