MeToo: एमजे अकबर मानहानि मामले आज होगी सुनवाई, प्रिया रमानी भी रहेंगी मौजूद
MeToo: एमजे अकबर मानहानि मामले आज होगी सुनवाई, प्रिया रमानी भी रहेंगी मौजूद
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एमजे अकबर की मानहानि के मामले की सुनवाई होगी. MeToo विवाद के समय एक सीनियर महिला पत्रकार प्रिया रमानी ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे. जिसके बाद भाजपा नेता ने पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोंका था.

जम्मू में गरजे अमित शाह, कहा- पीएम मोदी ही दे सकते हैं पाक को मुंहतोड़ जवाब

दरअसल, प्रिया ने आरोप लगाया था कि अपने पत्रकारिता के दिनों में एमजे अकबर ने उनका यौन शोषण किया था. उस समय प्रिया के अलावा कई और महिला पत्रकारों ने अकबर पर गंभीर आरोप लगाए थे.10 से भी अधिक महिलाओं ने भाजपा सांसद एमजे अकबर पर यौन शोषण  का आरोप लगाया था जिसके बाद 17 अक्टूबर 2018 को उन्हें अपने मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था. अक्टूबर 2017 में प्रिया रमानी ने Vogue मैगजीन में खुद के साथ हुए यौन शोषण को लेकर एक लेख लिखा था. उस लेख में तो प्रिया ने अकबर का नाम नहीं लिखा था किन्तु एक साल बाद उन्होंने स्वीकार किया था कि वो लेख अकबर के बारे में था.

बांग्लादेश में विमान हाईजैक करने की नाकाम कोशिश, सभी यात्री सुरक्षित

इसके बाद लगभग 13 महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन उत्पीड़न, बलात्कार और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे. 29 जनवरी को दिल्ली अदालत में एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के विरुद्ध मानहानि का मामला दर्ज किया और अदालत ने पत्रकार प्रिया के खिलाफ समन जारी किया. इस मानहानि केस में मेट्रोपोलिटन चीफ मजिस्ट्रेट समर विशाल ने प्रिया को समन भेजा गया है. अदालत में पेश होने से पहले रमानी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, "अब वक़्त है कि जब हम अपनी आपबीती बताएं".

खबरें और भी:-

लालू और राहुल की मुलाकात पर संशय के बादल, राजद मिलने की इच्छुक

वेनेज़ुएला की सीमा पर भीषण संघर्ष, सेना की गोलियों में दो की मौत

VIDEO: पीएम मोदी ने धोए सफाईकर्मियों के पैर, शॉल देकर किया सम्मानित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -