दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 412 लोगों की मौत
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 412 लोगों की मौत
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना से 412 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमण के केस एक बार फिर से बढ़ गए हैं। एक दिन में 27 हजार 421 केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में 96 हजार 747 सक्रीय मामले हो गए हैं।  

वहीं कोरोना के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने राजधानी में लॉकडाउन फिर से आगे बढ़ा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली में 7 दिनों तक लॉकडाउन अभी और रहेगा। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में ऑक्सीजन की समस्या बनी हुई है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोगों की मौतें हो रही हैं। किन्तु राज्य और केंद्र सरकार को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश का कुछ भी असर नहीं पड़ रहा है। बता दें कि, अदालत ने दोनों ही सरकारों से कहा था कि ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी की जान नहीं जानी चाहिए। 

वहीं दूसरी ओर देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है और इस बार 18 साल से अधिक के हर व्यक्ति को टीका लगाने का लक्ष्य है, हालांकि वैक्सीन की कमी के कारण पूरे देश में ये काम एक साथ आरंभ नहीं हो पाया। लेकिन अधिकतर राज्यों में टीका लगाया गया। बता दें कि वैक्सीन की कमी दिल्ली में भी है। 1 मई से 18 प्लस के लोगों को वैक्सीन यहां नहीं लग पाई है। हालांकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि 3 मई से ये काम आरंभ हो जाएगा।

सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार को बड़ी राहत, रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा GST कलेक्शन

आयशर मोटर्स ने की अप्रैल 2021 के महीनें की बिक्री के आंकड़ों की घोषणा, जानिए विवरण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -