'जहाँ डाला था वोट, वहीँ लगेगी वैक्सीन...', दिल्ली में 45+ लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू
'जहाँ डाला था वोट, वहीँ लगेगी वैक्सीन...', दिल्ली में 45+ लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू
Share:

नई दिल्ली: आज से दिल्ली में अनलॉक की शुरुआत होने के साथ ही विशेष अभियान 'जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन' आरंभ हो रहा है। इसके तहत लोग अपने घर के करीब स्थित पोलिंग बूथ पर टीका लगवा सकेंगे। यह अभियान 45 से अधिक उम्र वालों के लिए है। बता दें कि दिल्ली में 45 से ऊपर के 57 लाख लोग हैं। 27 लाख लोगों को पहली डोज़ लग चुकी है। 30 लाख लोगों को लगनी बाकी है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। लोगाें से घर-घर जाकर कहा जाएगा कि जहां वोट डालने जाते हैं, वहां टीका लगेगा। आज से दिल्ली में 70 वार्ड में ये अभियान आरंभ किया जा रहा है। दिल्ली में 280 वार्ड है। हर हफ्ते 70 -70 वार्ड में अभियान चलेगा। इस दौरान BLO घर-घर जाएंगे और स्लाट देकर आएंगे। लोगों को टीका लगवाने जाना होगा। जो लोग नहीं जाएंगे उनके घर BLO दोबारा जाएंगे। प्रशासन द्वारा लोगों को घरों से ई-रिक्शा द्वारा वैक्सीन सेंटर तक लाने व ले जाने के लिए सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि यह अभियान 5 दिन तक चलेगा, ताकि पूरा बूथ कवर हो सके और सभी 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लग सके। 4 सप्ताह में कह पाएंगे कि 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को पहली डोज़ लग चुकी है। फिर 3 महीने बाद यही अभियान चलाएंगे, ताकि उनकी दूसरी डोज़ लग सके।

'न हिंदी न हिन्दू न हिंदुस्तान, बनके रहेगा खालिस्तान..', भारत विरोधी नारों के साथ जलाया गया तिरंगा, Video

ये बड़ा सरकारी बैंक भी हो सकता है प्राइवेट, सरकार कर रही विचार

डोमनिका कोर्ट में बोला भगोड़ा मेहुल चौकसी- में भागा नहीं था, इलाज के लिए अमेरिका गया था..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -