केजरी करेंगे बिहार में मोदी के खिलाफ प्रचार
केजरी करेंगे बिहार में मोदी के खिलाफ प्रचार
Share:

नई दिल्ली : लगता है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार द्वारा असहयोगात्मक रवैया अपनाए जाने से बेहद खफा हैं। मामले में अब यह बात सामने आ रही है कि केजरी केंद्र सरकार के साथ अपनी इस जंग को बिहार के चुनावी रण में लेकर जाने वाले हैं। इसके लिए अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिहार चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार में गांव गांव जाकर भाजपा के विरूद्ध प्रचार किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सक्रिय नज़र आऐंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में सीटों पर खड़े नहीं होंगे लेकिन वे घर घर जाकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध प्रदर्शन जरूर करेंगे। इस दौरान यह बात सामने आई है कि आप नेता आशुतोष और अन्य नेता प्रचार की कमान संभालेंगे। यहां यह भी बताया जाएगा कि किस तरह से दिल्ली में आप को अपने कार्य करने में परेशानी आ रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -