मास्क न पहनने पर रोका तो महिला ने डिफेंस कर्मी को पीटा, केस दर्ज
मास्क न पहनने पर रोका तो महिला ने डिफेंस कर्मी को पीटा, केस दर्ज
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड ड्यूटी में तैनात डिफेंस की एक महिला कर्मी को स्कूटी से आ रही महिला को मास्क नहीं लगाने पर चालान काटने के लिए रोकना महंगा पड़ गया. डिफेंस कर्मी ने जब महिला को रोका तो उसने अपनी किसी जानकार महिला को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद आरोपी महिला ने ड्यूटी कर रही महिला कर्मी की बुरी तरह पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया गया है. इस सबंध में पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

घटना रविवार की शाम के करीब सवा 6 बजे पश्चिमी विहार वेस्ट इलाके की है, जहां सिविल डिफेंस के कर्मी कोविड ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक महिला भी वहां से निकल रही थी, जिसने मास्क नहीं लगा रखा था. एक महिला कर्मी ने उसे रोका और मास्क नहीं पहनने का कारण पूछी तो वो बहस करनी लगी, जिस पर कर्मी ने उससे चालान कटवाने के लिए कहा, किन्तु आरोपी महिला ने सबको देख लेने की धमकी दे डाली.

कुछ देर बाद महिला ने अपनी किसी जानकार महिला को वहां बुला लिया. इसके बाद उस महिला ने महिला कर्मी की बुरी तरह पिटाई कर दी. साथ ही गालियां भी दीं. इस दौरान बाकी दूसरे कर्मचारियों ने महिला को रोकने का प्रयास किया, किन्तु वो नहीं मानी और पिटाई करती रही. बाद में सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने पश्चिमी विहार वेस्ट थाने में दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया. महिलाओं के खिलाफ महामारी एक्ट और IPC की धारा 186, 353, 323, 188 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

कोरोना MP को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है, यहाँ विष्णु और शिव हैं: राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग

संयुक्त राज्य अमेरिका ने जीते सबसे ज्यादा गोल्ड मैडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समुद्री सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बहस की करेंगे अध्यक्षता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -