IPL 2021: आज दिल्ली से भिड़ेगी रोहित शर्मा की टीम, अगर मुंबई हारी तो बिगड़ सकता है प्लेऑफ का गणित
IPL 2021: आज दिल्ली से भिड़ेगी रोहित शर्मा की टीम, अगर मुंबई हारी तो बिगड़ सकता है प्लेऑफ का गणित
Share:

अबुधाबी: मुंबई इंडियंस IPL-2021 के दूसरे चरण में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी। पांच बार की IPL विजेता मुंबई की टीम पर मुकाबला जीतने का दबाव बहुत अधिक होगा। यदि उसे शिकस्त मिलती है तो प्ले-ऑफ में पहुंचने की उसकी राह बेहद कठिन हो जाएगी। अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद मुंबई के 11 मैचों से 10 पॉइंट हैं। यदि वह लगातार तीनों मैच जीत जाती है तो आसानी से प्ले-ऑफ में जगह बना लेगी, मगर एक भी हार मिलने के बाद उसे नेट रन रेट और अन्य टीमों के मैचों के परिणामों के ऊपर निर्भर रहना होगा।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी अच्छी स्थिति में है। उसके 11 मुकाबलों में 16 पॉइंट हैं। दिल्ली अगर यहां से कोई मैच नहीं भी जीतती है, तो भी प्लेऑफ में उसकी एंट्री लगभग पक्की है। एक और जीत से टीम का टॉप-2 फिनिश करने का दावा बहुत मजबूत हो जाएगा। बता दें कि लीग मुकाबलों के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। मुंबई को अंतिम दो लीग मुकाबले अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध खेलने हैं। 

इनमें से राजस्थान अभी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। कोलकाता की टीम भी तीसरे या चौथे स्थान के लिए रेस में है। इस लिहाज से यदि दिल्ली के खिलाफ मुंबई को शिकस्त मिलती है, तो राजस्थान और कोलकाता की टीम को लाभ मिलेगा।  

Video: पानी के अंदर नीरज चोपड़ा ने फेंका भाला, फैंस बोले- Well Played

बाबर आज़म ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

जूनियर ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: मनु भाकर ने जीता गोल्ड, 16 वर्षीय इशा सिंह को मिला सिल्वर मेडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -