कैंसर का इलाज करा रहे तीन मरीज निकले कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर्स पर मंडराया संक्रमण का खतरा
कैंसर का इलाज करा रहे तीन मरीज निकले कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर्स पर मंडराया संक्रमण का खतरा
Share:

 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन के पास जीटीबी अस्पताल परिसर में स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान कोरोना वायरस का नया हॉट-स्पाट बन चुका है। तीन डॉक्टरों, 18 नर्सिंग स्टाफ के बाद अब यहां उपचार करा रहे तीन मरीज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मरीजों को तुरंत राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अब इससे संक्रमण फैलने के आसार बढ़ गए है। क्योंकि एक दिन पहले तक डॉक्टर  कैंसर संस्थान में इन मरीजों को देख रहे थे। इनकी देखरेख में नर्सिंग स्टाफ भी लगे हुए थे।

संस्थान के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर अस्पताल में भर्ती कुल 19 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद लगभग नौ मरीज स्वेच्छा से अस्पताल से घर चले गए। अभी दस मरीज भर्ती थे। गुरुवार को जो रिपोर्ट आई उनमें तीन मरीजों में संक्रमण पाया गया है। अब इनके तिमारदारों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही इन्हें देखने वाले डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को फिलहाल घर में क्वारंटाइन में रहने के आदेश दिए गए हैं।

यहां के ज्यादातर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जांच हो चुकी है। इनमें 21 पहले ही संक्रमित पाए जा चुके थे। गुरुवार को तीन मरीजों के साथ अब कुल 24 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। आपको बता दें कि प्रीवेंटिव ऑनकॉलोजी के एक डॉक्टर के सबसे पहले करना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया था। इसके बाद से यहां आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

खड़ी फसल को देखकर परेशान हो रहे किसान, इस वजह से नहीं कर पा रहे कटाई

HDFC की दो प्रमुख नियुक्ति पर RBI ने लगाई रोक, कहा- पहले CEO नियुक्त करो

RBI : अधिक कर्ज ले पाएंगे राज्य, जानें क्यों

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -