दिल्ली से अगवा हुआ सोनू 6 साल बाद बांग्लादेश से लौटेगा अपने घर
दिल्ली से अगवा हुआ सोनू 6 साल बाद बांग्लादेश से लौटेगा अपने घर
Share:

नई दिल्ली : 6 साल पहले दिल्ली से अगवा किया गया एक बच्चा बांग्लादेश से बरामद किया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद इसकी जानकारी देते हुए बच्चे के परिजनों को बताया है कि उनका डीएनए सैंपल बच्चे के डीएनए से मैच कर गया है। 30 जून को सोनू अपने गर दिल्ली के सीमापुरी वापस आ जाएगा। सोनू को 6 साल पहले ही अगवा किया गया था। अब जब वो रमजान के पाक माह मं वापस आ रहा है, तो उसके परिजन बेहद खुश है।

दिल्ली के सीमापुरी के रहने वाले मुमताज और महमूद का बेटा सोनू 2010 में अचानक घर के पास से गायब हो गया था। अब सौनू 12 साल का हो गया है। सोनू के पिता ने बताया कि एक महिला के साथ कहासुनी होने के बाद से ही वो लापता हो गया था।

विदेश मंत्री ने ट्विट कर कहा कि दिल्ली से अगवा हुआ सोनू बांग्लादेश के शेल्टर होम में मिला है। हमने उसके और उसकी मां के डीएनए को मिला कर देखा। परिणाम सकारात्मक रहा। कल विदेश मंत्रालय सोनू को बांग्लादेश से वापस लाने की तैयारी में लगा है। परिजनों के साथ-साथ पास-पड़ोस के लोग भी उत्साहित है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -