भाजपा प्रवक्ता का विवादित बयान - 'देश में मच गया शोर है, राहुल का बाप चोर है'
भाजपा प्रवक्ता का विवादित बयान - 'देश में मच गया शोर है, राहुल का बाप चोर है'
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके पिता चोर हैं। बग्गा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ''देश मे मच गया शोर है, राहुल का बाप चोर है।''

सियासी घमासान के बीच ममता की नई चाल, यूपी के चमड़ा कारोबारियों के लिए खोला बंगाल

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी राफेल मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रही है। इस दौरान दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चरम पर है। राफेल लड़ाकू विमान सौदे में हुए कथित घोटाले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे जुबानी तीर छोड़ रहें हैं। जिसके बाद अब भाजपा नेता और दिल्ली भाजपा इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। किन्तु इस दौरान उन्होंने एक विवादित ट्वीट का सहारा लिया है।

कांग्रेस का हाथ थामेंगे कीर्ति आज़ाद, भाजपा ने 2015 में किया था निलंबित

आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जान बग्गा ने राहुल गाँधी के पिता को लेकर विवादित ट्वीट किया है, इससे पहले भी बग्गा अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहें हैं। उन्होंने गत वर्ष नवंबर में ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल गाँधी के पिता राजीव गांधी को 'फादर ऑफ मॉब लिंचर' करार दिया था।

खबरें और भी:-

उत्तर भारत में ठण्ड का काहर जारी, अवैध गौशाला में 5 गायों की मौत

पीएम मोदी ने अरुणाचल में किया दो एयरपोर्ट्स का उद्घाटन, कहा लोगों को विकास के साथ दिल से भी जोड़ेंगे

राहुल गाँधी ने फिर किया वीर सावरकर का अपमान, वंशजों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -