BJP ने किया दिल्ली सरकार पर पोस्टर वार, हो रही केजरीवाल के इस्तीफे की मांग
BJP ने किया दिल्ली सरकार पर पोस्टर वार, हो रही केजरीवाल के इस्तीफे की मांग
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर पोस्टर लगाकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश गिरी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की गई। दरअसल इस पोस्टर पर यह लिखा गया है कि आखिर उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सत्ता का अधिकार दिया गया है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर दबाव बना रही है। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय द्वारा कहा गया कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार इस निर्णय को मान लेगी जो कि सीएम केजरीवाल के चेहरे पर एक करारे तमाचे की ही तरह आया है केजरीवाल दिल्ली में अच्छा प्रशासन उपलब्ध करवाने पर ध्यान देंगे या फिर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

भाजपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री के विपश्यना करने को लेकर अैर राजनीतिक परिस्थितियों को जोड़कर लच्छेदार लहजे में कहा कि सीएम को विपश्यना पर ध्यान देने और कोर्स करने की बजाय संविधान पर कोर्स करना चाहिए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय के दौरान यह कहा था कि राजधानी दिल्ली यूनियन टेरिटरी में शामिल है इस हेतु विशेष प्रावधान कर दिया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार के आदेशों को गैरकानूनी दर्शा दिया गया।

दूसरी ओर उपराज्यपाल को शहर का प्रशासनिक प्रमुख भी कहा गया था। ऐसे में भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए कहा कि आप पार्टी को फिर से जनादेश प्राप्त करना चाहिए पार्टी के नेता पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। वे गलत कह रहे हैं और केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -