दिल्ली में अपराधी बेख़ौफ़, घर के पास भाजपा नेता जीतू चौधरी की 4 गोलियां मारकर हत्या
दिल्ली में अपराधी बेख़ौफ़, घर के पास भाजपा नेता जीतू चौधरी की 4 गोलियां मारकर हत्या
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बुधवार (20 अप्रैल 2022) को 42 वर्षीय भाजपा नेता जीतू चौधरी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना रात लगभग 8:15 बजे घटी। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय चौधरी अपने घर के नजदीक ही थे। इसी बीच बाइक सवार हमलावर आए और उन्हें 4 गोलियाँ मारी। पहली गोली सीधे भाजपा नेता के सिर में लगी, जबकि बाकी तीन गोलियाँ उनके पेट में लगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मयूर विहार फेज-3 स्थित घर के बाहर मोटरसाइकिल पर आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मारी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना के बाद मयूर विहार फेज-3 में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम भीड़ को देख वहां पहुँची। पुलिस के अनुसार, जीतू चौधरी को फ़ौरन उपचार के लिए नोएडा मेट्रो अस्पताल ले जाया गया। मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली (ईस्ट) की पुलिस कमिश्नर प्रियंका कश्यप ने जानकारी दी है कि मृतक मयूर विहार भाजपा इकाई के कार्यकर्ता थे और कंस्ट्रक्शन का कारोबार करते थे। DCP ने इस बात की पुष्टि की है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाजपा नेता मनोज कुमार ने बताया है कि, “जिस प्रकार से हत्या की गई, यह दुखद है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी अस्पताल गए थे।' बहरहाल, हमलावरों की तलाश में पुलिस CCTV फुटेज खँगाल रही है।

विग के अंदर छुपा रखा था सोना, मलद्वार में भी थे दो केप्सूल.. IGI एयरपोर्ट पर दबोचा गया शातिर तस्कर

भाजपा समर्थक 'मुस्लिम' युवक को 'काफिर' कह मस्जिद से भगाया, घर पर लाठी-डंडों से किया हमला

दहेज़ के लिए मुस्लिम महिला को बेरहमी से पीटा, सिर मुंडवाकर पूरे गाँव में घुमाया, शौहर गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -