शाहरुख़ से लेकर सैफ तक को पसंद है दिल्ली की ये चीजें, आप भी एक बार खाएं जरूर
शाहरुख़ से लेकर सैफ तक को पसंद है दिल्ली की ये चीजें, आप भी एक बार खाएं जरूर
Share:

दुनिया में जितने भी लोग हैं सभी के जीवन में तीन चीजें महत्वपूर्ण होती हैं, पहला कपड़ा, दूसरा रोटी और तीसरा घर। हालाँकि जब ब्रेड की बात आती है तो दिल्ली वाले चूजी होते हैं। जी हाँ और आमतौर पर यहाँ के लोग स्वादिष्ट खाना खाने के लिए सही जगह ढूंढ ही लेते हैं। वहीं ऐसा भी माना जाता है जो मजा स्ट्रीट फूड में मिलता है, वो और कहीं नहीं मिलता। जी हाँ और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी कुछ ऐसा ही मानते हैं, इसलिए खाने-पीने के लिए लोकल रेस्टोरेंट या ढाबों पर जाते हैं। आप सभी को बता दें कि दिल्ली शहर अपने स्ट्रीट फूड और स्पाइसी फूड के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है इस वजह से जब भी सेलेब्रिटी राजधानी आते हैं तो किसी ना किसी पसंदीदा दुकान या रेस्टोरेंट का खाना जरूर खाते हैं। आज हम उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

शाहरुख खान- बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दिल्ली में पले-बढ़े हैं और वह जब भी यहां आते हैं दिल्ली के छोले भटूरे जरूर खाते हैं। जी हाँ, ऐसा माना जाता है उन्हें ग्रीन पार्क में एवरग्रीन स्वीट शॉप की मिठाई बहुत पसंद है।

ठंड में जाना है घूमने तो ये 4 हैं सबसे सस्ती और खूबसूरत जगह

दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण को दक्षिण भारतीय खाना बहुत पसंद है। जी हाँ और मुंबई में रहने वाली दीपिका का ओलिव बार और किचन के लिए प्यार दिल्ली में भी देखने को मिलता है। यह जगह अपने लजीज खाने के लिए जानी जाती है।

वरुण धवन- वरुण धवन भी दिल्ली के कई आउटलेट्स से अपना मनपसंद खाना खाना पसंद करते हैं। जी हाँ और उनकी पसंदीदा जगह फ्लेम-ग्रिल्ड पेरी-पेरी चिकन रेस्तरां है, जिसकी शाखाएं दिल्ली, पुणे और बैंगलोर में हैं।

विराट कोहली- विराट कोहली दिल्ली में पले-बढ़े हैं, इसलिए वह यहाँ का खाना पसंद करते हैं। वह यहाँ के नुएवा रेस्तरां के मालिक भी हैं, जो अमेरिकी व्यंजन परोसता है।

सैफ अली खान- सैफ अली खान को जापानी खाने का बहुत शौक है, मोरिमोटो द्वारा दिल्ली की वसाबी अपने जापानी भोजन के लिए प्रसिद्ध है। जी हाँ और दिल्ली का यह रेस्टोरेंट अपने मशहूर सुशी रोल्स, मिसो में ब्लैक कॉड और व्हाइटफिश कार्पेस्को डिशेज के लिए जाना जाता है। यहाँ का खाना सैफ को पसंद है।

क़तर में मौजूद है ये 5 फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन, देखने के लिए जाएं जरूर

करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग तो ये जगहें हो सकती हैं सबसे बेस्ट

ठंड में घूमने का बनाया है प्लान तो सबसे बेस्ट और खूबसूरत जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -