दिल्ली में आज भी गर्मी से राहत नहीं.. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज भी गर्मी से राहत नहीं.. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
Share:

 

नई दिल्ली: देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और बारिश से लोगों को राहत मिल रही है. हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में अब तक मॉनसून नहीं आया है. संभावना है कि महीने के आखिर तक मॉनसून दस्तक दे सकता है. इस बीच, आज यानी 28 जून को बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना हैं.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. वहीं, 29 जून को राजधानी में बारिश होने की संभावना हैं.  गुजरात में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां आंधी तूफान के साथ बारिश होगी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज बारिश और आंधी तूफान होने का अनुमान है. भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उत्तराखंड में आज बारिश होगी. देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.  

उत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर आज कई राज्यों में वर्षा होने वाली है. skymetweather के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कई जिलों, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल, कर्नाटक आदि में वर्षा होगी. बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बरसात होने का अनुमान है. 

'हिंदुफोबिया' का शिकार मोहम्मद जुबैर गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

आप पार्टी यशवंत सिन्हा के नामांकन के दौरान नहीं थे मौजूद ,क्या पार्टी भाजपा प्रत्याशी को करेगी वोट?

कानपुर हिंसा: मुख्तार बाबा पर चला प्रशसन का डंडा, FSSAI ने सील की सभी दुकानें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -