कोरोना: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में गई 46 मरीजों जान
कोरोना: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में गई 46 मरीजों जान
Share:

नई दिल्ली: भारत में COVID-19 से स्थिति बिगड़ते जा रही हैं। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 46 व्यक्तियों की मौत हुई है। जुलाई के पश्चात् प्रथम बार एक दिन में इतने व्यक्तियों की COVID-19 से मौत हुई है। हालांकि सक्रीय मामलों का आंकड़ा 30 हजार के नीचे आई गई है। वही राजधानी में COVID-19 मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 267822 हो गया है, जबकि 5193 व्यक्तियों की मौत हुई है। शनिवार को दिल्ली में 3372 नए केस दर्ज किए गए। राहत कि बात ये है कि 232912 व्यक्ति COVID-19 से जंग जीतकर स्वस्थ भी हुए हैं। 

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन का आँकड़ा बढ़कर 2231 हो गया है। पॉजिटिविटी रेट भी 6% से नीचे आ गया है। वहीं रिकवरी रेट 86.96% है, जबकि डेथ रेट 1.94% है। बीते 24 घंटों में  57688 टेस्ट (RT-PCR- 9968, एंटीजन- 47,720) हुए हैं। अब तक कुल टेस्ट 28,73,338 हुए हैं। 

वही COVID-19 के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं। यहां COVID-19 संक्रमितों का आँकड़ा 1321176 है, जबकि 23644 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में सक्रीय मामलों का आंकड़ा 269119 है। इस महामारी से 24 घंटे 430 व्यक्तियों की मौत हुए है। प्राइवेट हॉस्पिटलों में 28 सितंबर से COVID-19 पॉजिटिव मरीजों को एडमिट करने के लिए प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। आइसीएमआर के दिशा-निर्देशों के आधार पर शनिवार को कई प्राइवेट हॉस्पिटलों के चिकित्सकों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। 

NATIONAL DAUGHTERS DAY: बेटों से कम नहीं है बेटियां, ऐसे मनाए घर की लक्ष्मी के साथ डॉटर डे

बाबरी विध्वंस मामला: 30 सितम्बर का इंतज़ार, 28 साल बाद सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

बिहार के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है भारी बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -