देहरादून निवासी फैशन डिजाइनर वसुंधरा ने बांटे मास्क
देहरादून निवासी फैशन डिजाइनर वसुंधरा ने बांटे मास्क
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा देहरादून निवासी वसुंधरा जोशी द्वारा की जा रही समाजसेवा से खासी प्रभावित हुईं हैं। अनुष्का ने वसुंधरा द्वारा घर पर मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को बांटने की सोशल मीडिया में सराहना की है।अनुष्का की हौसलाफजाई से वसुंधरा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गोविंदगढ़ (चकराता रोड) निवासी वसुंधरा जोशी ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फेसबुक वॉल पर उनकी तारीफ की है।

वसुंधरा ने कहा कि वह लॉक डाउन लागू होने के बाद से ही जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने में जुट गई थी। कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में मास्क बेहद जरूरी है।कहा कि मलिन बस्ती समेत अन्य इलाकों में कई लोग मास्क पहनने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें मास्क बनाकर बांटे जा रहे हैं। ताकि, उनकी भी सुरक्षा हो सके। कहा कि यह मास्क आकर्षक लुक में बनाए गए हैं। उन्हें यह प्रेरणा उनकी मां से मिली है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की सभी तक वह 500 से ज्यादा मास्क बांट चुकी हैं।वसुंधरा ने कहा कि वह डीआईटी युनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रही थी, लेकिन डिजाइनर बनने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी थी। कहा कि डिजाइनर बनने के बाद उन्होंने क्रिएटिव डायरेक्टर बनने की ठानी। अब वह डिजिटल मैग्जीन सहित कई मैग्जीन में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम कर रही है।

30 जून तक निपटाएं ये काम, वर्ण लग सकता है जुर्माना

देहरादून के मालदेवता में उप मंडी लगाने पर रोक

शुरु हुई ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में गंगा आरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -