रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का राज्यसभा में बड़ा ऐलान, कहा- 'पैंगोंग लेक पर चीन के साथ हो गया है समझौता'
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का राज्यसभा में बड़ा ऐलान, कहा- 'पैंगोंग लेक पर चीन के साथ हो गया है समझौता'
Share:

नई दिल्ली: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी घोषणा की है कि भारत-चीन ने दोनों ने सुनिश्चित किया है कि अप्रैल 2020 से पूर्व ही स्थिति को लागू किया जाएगा, जो निर्माण अभी तक किया गया उसे हटा दिया जाएगा। जिन सैनिकों ने अपनी जान इस के चलते गंवाई है उन्हें देश हमेशा सलाम करेगा। पूरा सदन देश की संप्रभुता के मुद्दे पर एक साथ खड़ा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत ने साफ़ किया है कि LAC में परिवर्तन ना हो और दोनों देशों की सेनाएं अपने-अपने स्थान पर पहुंच जाएं। हम अपनी एक इंच जगह भी किसी को नहीं लेने देंगे। राजनाथ ने घोषणा की कि पेंगोंग के नॉर्थ और साउथ बैंक को लेकर दोनों देशों में समझौता हुआ है तथा सेनाएं पीछे हटेंगी। चीन पैंगोंग के फिंगर 8 के पश्चात् ही अपनी सेनाओं को रखेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि चीन द्वारा बीते वर्ष भारी संख्या में गोला-बारूद इकट्ठा किया गया था। हमारी सेनाओं ने चीन के विरुद्ध उपयुक्त जवाबी कार्यवाही की थी। सितंबर से दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ चर्चा की। LAC पर यथास्थिति करना ही हमारा उद्देश्य है। रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन ने 1962 के समय से ही बहुत हिस्से पर कब्जा किया है। भारत ने चीन को बॉर्डर की स्थिति का रिश्तों पर प्रभाव पड़ने की बात कही है। वही दूसरी तरफ आज मौनी अमावस्या के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज में होंगी। यहां वो संगम में स्नान करेंगी। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष चुनाव होने हैं तथा उससे पहले प्रियंका उत्तर प्रदेश में निरंतर सक्रीय हो रही हैं।

ट्विटर विवाद के बीच भारत में 'मशहूर' हुआ Koo एप, हर दिन जुड़ रहे 1 लाख लोग

सोनोवाल कैबिनेट ने किया धावक हिमा दास को डीएसपी के पद पर नियुक्त करने का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने केरल बाढ़ का हवाला देते हुए यूईएम को दिया ये आदेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -