राजनाथ सिंह ने किया जम्मू कश्मीर में बने 6 पुलों का उद्घाटन, BRO को दी बधाई
राजनाथ सिंह ने किया जम्मू कश्मीर में बने 6 पुलों का उद्घाटन, BRO को दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में बनाए गए छह पुलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों का विकास केंद्र की NDA सरकार की मुख्य प्राथमिकता शामिल रहेगा। राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे, रक्षा सचिव अजय कुमार, सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंस से पुलों का उद्घाटन किया। 

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में जानकारी देते हुए बताया है कि चार पुल अखनूर में अखनूर-पल्लानवाला मार्ग पर और दो पुल कठुआ जिले में तारनाह नाला पर निर्मित किए गए हैं। इन पुलों के निर्माण में कुल 43 करोड़ रूपये का खर्च आया है। इनका निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किया गया है। इनका उद्घाटन ऐसे वक़्त में किया गया है, जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच बॉर्डर को लेकर तनाव चरम पर है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की जनता को ये पुल सर्मिपत करने के पीछे एक बड़ा संदेश यह है कि दुश्मनों द्वारा प्रतिकूल स्थितियां पैदा करने के बाद भी भारत सीमा से लगे इलाकों में अहम ढांचागत विकास कार्य जारी रखेगा। रक्षा मंत्री ने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि, 'हमारी सरकार हमारे सीमावर्ती इलाकों में ढांचागत विकास जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए जरुरी संसाधन मुहैया कराये जाएंगे। हमारी सरकार की जम्मू-कश्मीर के विकास में काफी रूचि है।

अमेरिका ने फिर किया चीन पर हमला, खिलाफत में किया ऐसा काम

आने वाले हैं YES बैंक के 'अच्छे' दिन, SBI ने किया बड़े निवेश का ऐलान

इस तारीख तक आधार कार्ड से लिंक करा लें अपना पैन कार्ड, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -