रामजेठमलानी ने कहा 10 करोड़ रूपए की क्षतिपूर्ति योग्य नहीं है केंद्रीय मंत्री जेटली
रामजेठमलानी ने कहा 10 करोड़ रूपए की क्षतिपूर्ति योग्य नहीं है केंद्रीय मंत्री जेटली
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की मानहानि के मामले की सुनवाई की गई। इस मामले में जब न्यायालय में जिरह और बहस हुई और जेठमलानी और जेटली के बीच तीखा तर्क हुआ। इस दौरान लोकप्रिय वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी ने कहा कि 10 करोड़ रूपए के दावे के अधिकारी नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने सीएम अरविंद केजरीवाल और पांच अन्य आम आदमी पार्टी नेताओं राघव चड्ढा, डाॅ. कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह व दीपक बाजपेयी के विरूद्ध मानहानि का प्रकरण दर्ज कर दिया गया है।

इस दौरान 10 करोड़ रूपए की क्षतिपूर्ति की मांग भी की गई थी। रामजेठमलानी और अरूण जेटली के बीच जमकर तर्क वितर्क हुआ। जेठमलानी ने सवाल किया और आरोप लगाया कि डीडीसीए में अनियमितताओं पर उनका लेख साप्ताहिक पत्रिका में मंत्री के निर्देश पर प्रकाशित नहीं हुआ। उक्त लेख उस दौर का है जब केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के पास दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की कमान थी।

उक्त लेख को अप्रासंगिक बता दिया गया था। रामजेठमलानी ने कहा कि यह बेहद प्रासंगिक है। रामजेठमलानी को लेकर केंद्रीय मंत्री जेटली के वकील ने कहा कि रामजेठमलानी को सही शब्दों का चयन कर अपनी बात कहनी चाहिए। न्यायालय द्वारा अब 8 जुलाई और 31 जुलाई की तारीख तय की गई है।

केजरीवाल ने फिर लगाया मोदी सरकार पर आरोप, कहा - होने दे रहे दिल्ली सरकार के कार्य

दिल्ली में प्रति व्यक्ति औसत आय 3 लाख रहने का अनुमान

खेल और जिंदगी को लेकर मेरा ‘एटिट्यूड’ कुछ अलग : गेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -