2021 में रहेगा दीपिका का टशन, इन 5 बड़ी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवे
2021 में रहेगा दीपिका का टशन, इन 5 बड़ी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवे
Share:

वर्ष 2020 हर किसी के लिए बुरा गया है, और कई लोगों के लिए ये साल कई सफलताएं लेकर आया है। वही इस बीच बात यदि दीपिका पादुकोण की करें तो 2021 में एक्ट्रेस का फिर अपना जलवे बिखरने वाली है, आने वाले साल में एक्ट्रेस के हाथों में 5 फ़िल्में है जिन पर वह काम करेंगी। दीपिका ने अपने अभिनय से सभी के दिलों में अलग पहचान बनाई है, तथा अपने अलग-अलग अभिनयों से एक्ट्रेस ने एक अलग छाप छोड़ी है, जो कि वाकई सराहनीय है। दीपिका पादुकोण सिनेमा जगत का एक बेहतरीन सितारा है जिसने अपने दम पर अपनी कामयाबी का रास्ता निकाला है। एक्ट्रेस ने कई अलग-अलग चरित्रों में अपने आप को ढाला है, उनके कई चरित्रों में जीवन को लेकर एक अलग सन्देश है। फिर चाहे उनकी कोई भी फिल्म हो, पीकू हो, चाहे कॉकटेल। हर फिल्म में उन्होंने अपने अद्भुत अभिनय से सबके दिलों पर राज किया है। फिल्म चाहे पारंगत हो या जीवन शैली से सबंधित, हर तरह की फिल्मों में दीपिका ने एक अलग पहचान बनाई है। वही 2021 में आने वाली उनकी कुछ मुख्य फ़िल्में है।

1. शकुन बत्रा की आगामी फ़िल्म- दीपिका पादुकोण फ़िल्मनिर्माता शकुन बत्रा की आगामी मूवी का भी भाग बनी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ़िल्म शूट के लिए करीब-करीब तैयार थी, किन्तु कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण टालनी पड़ी। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अनन्या पांडें तथा सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखाई देने वाले हैं। 

2. पठान- इस मूवी में दीपिका की सह-कलाकार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं। दोनों ने पूर्व में चेन्नई एक्सप्रेस में बेहतरीन केमिस्ट्री शेयर की है तथा ऑडियंस ने उन्हें सराहा है। पठान को कुछ विदेशी अंतरराष्ट्रीय जगहों में शूट किया जाएगा तथा स्क्रिप्ट में दोनों के लिए एक्शन सीक्वेंस हैं।

3. नाग अश्विन की अगली फिल्म- नाग अश्विन की आने वाली फिल्म की स्टार कास्ट शानदार है इसमें प्रभास के साथ-साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी होंगे, वही अब फैंस को इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है। बता दे कि दीपिका ने अमिताभ के साथ पहले भी फिल्मों में काम किया है, किन्तु इस फिल्म में एक साथ दो सुपरस्टार का होना सभी को उत्साहित कर रहा है। 

4. द इंटर्न का रीमेक- रॉबर्ट डी नीरो की शानदार मूवी द इंटर्न के रीमेक की भी जानकारी सामने आई थीं। वही दीपिका पादुकोण इस मूवी का हिस्सा बनने वाली हैं। ख़बरों की मानें तो, इस मूवी में रॉबर्ट डी नीरो द्वारा अदा की गई भूमिका के लिए ऋषि कपूर को अप्रोच किया गया था, किन्तु वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। साथ ही अब इस फिल्म में दीपिका का होना मतलब डबल धमाल होना। 

5. मुध मंटेना की फ़िल्म- दीपिका पादुकोण फ़िल्मनिर्माता मधु मंटेना की एक माइथोलॉजिकल फ़िल्म पर काम कर रही हैं। इस मूवी में वह द्रौपदी का रोल निभाएंगी, जो कि महाभारत पर आधारित है। ख़बरों की मानें, तो यह फ़िल्म 2021 के बाद परदे पर पेश की होगी। वही दीपिका इससे पहले भी बहुप्रतीक्षित किरदार निभा चुकी है, हालांकि, ये कुछ हट कर होगा जिसको लेकर सभी फैंस बेहद एक्साइटेड है। 

वही अब बीतते समय के साथ दीपिका की आने वाली इन फिल्मों को लेकर उत्सुकता भी बढ़ रही है, आने वाले 2021 में 2013 वर्षो में दीपिका एक अलग मुकाम हासिल करने वाली है। वही अब देखना ये है कि दीपिका इन फिल्मों के माध्यम से लोगों को कितना खुश कर पाती है। वैसे तो अपने बीते करियर और अपनी कई फिल्मों में दीपिका ने साबित कर दिया है कि उनके लिए कोई किरदार निभाना मुश्किल नहीं है, खुद को भूमिका में इस तरह से ढाल लेती है, जैसे वो इसे जी रही हो, और वाकई ये काबिलियत हर स्टार में नहीं होती है। 

साल 2021 में धमाल मचाएंगी यह जबरदस्त फ़िल्में, अक्षय से लेकर सलमान तक के नाम हैं शामिल

साल 2020 में सबसे अधिक पसंद किये गए यह सांग्स, 'Emiway Bantai' ने मचाया धमाल

करीना से लेकर अनुष्का तक प्रेग्नेंसी में काम कर रहीं हैं अभिनेत्रियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -