Video: मकर संक्रांति पर दीपिका ने उड़ाई पतंग और किया डांस
Video: मकर संक्रांति पर दीपिका ने उड़ाई पतंग और किया डांस
Share:

बीते कल पूरे देश भर में मकर संक्रांति का पर्व धूम धाम से मनाया गया है। इस दौरान आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज तक ने पतंग उड़ाई और मकर संक्रानति का जश्न मनाया। अब इस समय सोशल मीडिया पर मकर संक्रांति के सेलिब्रेशन से जुड़े वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं जो आप देख सकते हैं। कई फोटोज और वीडियोस को शेयर कर सेलेब्स भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब इसी बीच टीवी एक्ट्रेस ने दीपिका सिंह ने खास अंदाज में मकर संक्रांति सेलिब्रेट करने का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

आप देख सकते हैं दीपिका सिंह ने इस वीडियो में पतंग उड़ाई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस पहले पतंग लेकर दौड़ती हैं और फिर उसे उड़ा देती है। वैसे उसके बाद एक्ट्रेस उछलते हुए नाचने लग जाती हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह बड़ी ही खुश दिखाई दे रही हैं। इस समय फैंस को दीपिका का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वैसे इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है, 'आज का दिन सूर्य को समर्पित है। आप पर सूर्य की कृपा बरसे और आप को ढेर सारी खुशियां मिले और संपन्नता मिले। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।।।'

इस समय दीपिका का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब काम के बारे में बात करें तो दीपिका सिंह टीवी की दुनिया की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। आज भी लोग उन्हें उनके द्वारा साल 2011 से 2016 तक 'दीया और बाती हम' में निभाए गए संध्या राठी के किरदार के कारण जानते हैं।

जमशेदपुर के खिलाफ एफसी गोवा ने खेल को किया नियंत्रित: फेरांडो

ईडी के समन के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी ने चुकाया 55 लाख का कर्ज

कैप्टेंसी टास्क रद्द होने पर फूटा काम्या पंजाबी का गुस्सा, घरवालों को ताना मार कहा- टास्क की बर्बादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -