बहुत खास होगा 'पठान' फिल्म में दीपिका का लुक, सामने आई ये जानकारी
बहुत खास होगा 'पठान' फिल्म में दीपिका का लुक, सामने आई ये जानकारी
Share:

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर हर दिन कोई ताजा जानकारी सामने आ रही है। हर दिन फिल्म को लेकर एक नयी अपडेट देखने के लिए मिल रही है। वैसे इस फिल्म को लेकर फैंस बड़े उत्साहित हैं। इस समय पठान को लेकर लोगों में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। कई लोग बेताबी से इसके इंतज़ार में है और अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट कर रहे हैं। आप जानते ही होंगे इस फिल्म से शाहरुख एक लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपना दम जो दिखाने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक एजेंट की भूमिका में नजर आने जा रही हैं।

इसी के साथ अब फिल्म से दीपिका के लुक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक वेबसाइट के मुताबिक फिल्म में दीपिका एक एजेंट का किरदार निभा रही हैं। वह स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। वैसे फिल्म में दीपिका के लुक को खास बनाने के लिए उन्हें शॉर्ट हेयर दिए गए हैं। वह शार्ट हेयर में बड़ी खूबसूरत नजर आने वाली हैं। खबरें हैं वह सबकी सहमति से बॉय कट लेंगी और इस लुक में धमाल मचाएंगी। फिल्म में दीपिका स्पाई का किरदार निभा रही हैं और इसी के चलते दीपिका को एक्शन सीक्वेंस भी शूट करना होगा। यह सब देखते हुए उनके बाल छोटे रखे गए हैं।

इन दिनों दीपिका ट्रेनिंग ले रही हैं। आपको पता हो इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देने जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें सलमान खान भी दिखेंगे। वह बतौर गेस्ट नजर आने जा रहे हैं और वह अपने हिस्से की शूटिंग 6 मार्च तक पूरी कर लेंगे।

पीएम मोदी की दाढ़ी पर मचा सियासी बवाल, थरूर से बोले मुरलीधरन- 'अपना इलाज करवाइए'

वायरल हो रहा है कपिल की बेटी का डांस वीडियो, क्यूटनेस है ओवरलोड

यहाँ सरकारी कर्मचारियों के जीन्स- टीशर्ट पहनने पर लगा बैन, मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -